सलमान शैख़/रमेश सोलंकी@ पेटलावद थांदला बदनावर स्टेट हाईवे पर अब से थोड़ी देर पहले पिकअप और इंडेन गैस टैंकर में आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई नहीं गैस टैंकर में कोई रिसाव की घटना हुई नहीं तो पास ही ग्राम पंच बरौली था जहां अगर गैस रिसाव होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी है। गैस टैंकर गुजरात से उज्जैन की ओर जा रहा था तो पिकअप पेटलावद की ओर आ रही थी। फिलहाल पुलिस मार्ग दुरुस्त करने में लगी हुई है। Post navigation बिग ब्रेकिंग: घर मे मृत अवस्था मे मिली वृद्ध महिला लाश, फैली सनसनी वृद्ध महिला हत्याकांड: दूसरे दिन भी चलती रही संदेहियो से पूछताछ, एसपी भी पहुंचे, जानिए पूरी अपडेट