रितेश गुप्ता@थांदला अमर शहीद चंद्रशेखर “आज़ाद” की 88वी पुण्यतिथि पर “आज़ाद भूमि परिवार” द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 व 27 फरवरी को स्थानीय नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में किया जा रहा है । इस शिविर में 26 फरवरी मंगलवार को इंदौर के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ रत्नेश मिश्र चर्म रोग से पीड़ित रोगियों की निःशुल्क जाँच कर उसके निदान हेतु उचित परामर्श देंगे । प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक आयोजित इस शिविर में इसी दिन बड़ोदा गुजरात के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रगनेश भरपोड़ा किडनी व पथरी के रोगियों की जांच कर उसके निदान हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे । इस शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाइयां प्रदान की जाएगी । “आज़ाद पुण्यतिथि” 27 फरवरी को रीदम इंस्टिट्यूट दाहोद के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद शर्मा व उनकी टीम द्वारा ह्रदय पीड़ित रोगियों की जांच कर उसके निदान के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शिविर में आने वाले रोगी अपनी पुरानी जाच रिपोर्ट साथ लेकर आएं । 27 फरवरी आज़ाद पुण्यतिथि पर ह्रदय रोग शिविर के शुभारम्भ के पूर्व क्षेत्र के पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी सामाजिक संस्थओं के पदाधिकारी तहसील पत्रकार संघ प्रांगण में अमर शहीद चन्द्रशेखर “आज़ाद” की प्रतिमा पर पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । ) Post navigation मुस्लिम समाज ने कैंडल जुलूस निकाल की कायराना आतंकवादी हमले की निंदा सैयदना साहब ने नगर पहुंचने पर हुआ भव्य इस्तकबाल, वाज में धर्मावलंबियों को वतन के प्रति वफादार रहने का दिलवाया संकल्प