रितेश गुप्ता, थांदला। शुक्रवार को सिविल अस्पताल थांदला में आशा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बीसीएम कालिया परमार एवं 108 एम्बुलेंस के जिला अधिकारी सुनील गुप्ता, ईएमटी दीपक गणावा, पायलट राजेंद्र धाकड की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला अधिकारी सुनील गुप्ता द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को 108 एम्बुलेंस के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की । उन्होंने बताया कि कैसे आपात स्थिति में एम्बुलेंस को बुलाया जाए। एम्बुलेंस की उपयोगिता क्या क्या है। किन किन परिस्थियों में एम्बुलेंस बुलवाई जा सकती है। जननी वाहनों का जायदा से जायदा फायदा ग्रामीण महिलाओं को दिलवाने की बात कहीं। Post navigation ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नव वर्ष कार्यकर्ता मिलन समारोह में विधायक वीरसिंह भूरिया ने पंचायत चुनाव की रूपरेखा की तय सहज योग के स्वर्ण जयंती अवसर पर 20 जनवरी को चैतन्य रथ यात्रा का होगा आगमन