पियुष चंदेल। आलीराजपुर अब से थोड़ी देर पहले आलीराजपुर जिले के सभी प्रमुख चोराहो पर जिला आबकरी अधिकारी विनयरंग साही के लापता होने के पोस्टर उनकी तस्वीर के साथ अज्ञात लोगो के द्वारा लगाए गए है। पोस्टर में लिखा है कि उनके लगातार आलीराजपुर से बाहर रहने के चलते जिले में अवैध शराब का कारोबार जोरो पर है तथा जो भी उनका पता बताएगा उसे 2100 रूपए का नगद ईनाम दिया जाएगा। पोस्टर किसकी ओर से, इनाम कौन देगा, यह पोस्टर में कहीं भी उल्लैखित नही है। गौरतबल है कि लंबे समय से विनयरंग साही आलीराजपुर में सार्वजनिक रूप से नही देखे गए है, इस बात को लेकर उनकी आलोचना होती रहती है। आज जो पोस्टर लगाए गए है, वह कलेक्टोरेट के गेट पर, बस स्टैंड आलीरापजुर पर, कलेक्टर के बंगले के बाहर की दिवार पर, दाहोद नाका स्थित साई मंदिर के बाहर, नगर पालिका के बाहर गेट पर, आबकारी कार्यालय के गेट पर लगाए गए है। इस संबंध में हमने विनयरंग साही से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया। Post navigation दुकान पर दबिश देकर पुलिस ने हजारों रुपए की अवैध शराब की बरामद झाबुआ जिले के इस गांव में भी बर्ड फ्लू की आशंका; एक चिड़िया की हुई मौत …