फिरोज खान@ आलीराजपुर Live आलीराजपुर जिलेवासियों के लिये एक बुरी खबर अब से थोड़ी देर पहले आई है, जिसमे एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। इस खबर के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और महिला के परिवार के सदस्यों को क्वारींटाइन किया गया है। सीएमएचओ डाक्टर प्रकाश ढोके ने बताया स्क्रीनिंग टेस्ट की शुरुआत जिले में हुई है, जिसमे महाराष्ट्र से आई एक 25 वर्षीय महिला का सेम्पल लेकर टेस्ट किया गया, जिसमे वह पॉजिटिव निकली है और बाकी उसके परिवार के सदस्य नेगेटिव आये है। हालांकि डाक्टरो का मानना है उसमें इस प्रकार के सिंस्टम्स नही है, लेकिन फिर भी उसके सेम्पल लेकर आगे भेजे गए है, जल्द ही उसकी रिपोर्ट आ जायेगी। फिलहाल महिला को आयसुलेट किया गया है और उसका उपचार डाक्टरो की टीम द्वारा किया जा रहा है। यह महिला महाराष्ट्र के सामली से आई थी और शहर के फतेह क्लब के पास आई थी। Post navigation अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहे पांच डम्परों को पुलिस ने किया जब्त रैलिंग विहीन रपट पर ट्रैक्टर पलटा