जितेंद्र वर्मा, जोबट आलीराजपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर युवाओं का आध्यात्मिक संगम मटकी फोड़ प्रतियोगिता राजवाड़ा प्रांगण आलीराजपुर में किया गया। मंगलवार रात आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग राजवाड़ा प्रांगण पहुंचे। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ विजेता टीम। बच्चों की मटकी फोड़ प्रतियोगिता 8:00 बजे से रखी गई वहीं युवा पुरुष की 10 बजे से शुरू की गई। जिसमें भाग लेने की एंट्री फीस 100 रुपए रखी गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जोबट के ग्राम पंचायत के कांद ओमू भामदरे की टीम ने जीता। जिन्हें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान व सांसद अनीता नागर सिंह चौहान द्वारा प्रथम पुरस्कार 58500 रुपए देकर सम्मानित किया गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-28-at-9.46.12-AM.mp4 Post navigation घेराबंदी के बाद पकड़े गये चंदन चोर, बड़ा संगठित गैंग होने की आशंका 26 तारीख से लापता युवक की लाश डोही नदी में मिली