जितेंद्र वर्मा, जोबट 26 तारीख से लापता युवक की लाश डोही नदी में तैरते मिली सूत्र के अनुसार से बताया जाता घटना दिनांक 26 तारीख की है जितेंद्र पिता उजागर सिंह चौहान उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम देहदला भाटी फलिया का बताया जा रहा है सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि दिनांक 26 तारीख को लगभग 3:00 के आसपास अपने खेत से घर की और नदी पार कर जा रहा था नदी का पानी का बहाव अचानक बढ़ा और बह गया जिसकी शव आज दिनांक को लगभग 7:00 बजे के आसपास जोबट से करीबन 2 किलोमीटर दूर पर पटेल फलिया के डोही नदी पुलके आसपास लाश मिली जोबट पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। जोबट थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। Post navigation आलीराजपुर में हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जोबट की टीम ने फोड़ी मटकी, मिला पुरस्कार कालीखेतार में दूसरी जगह भी काटे गया चंदन का पेड़, थाने में आवेदन लिया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई