आलीराजपुर। म.प्र शासन के महत्वकांक्षी राजस्व महाभियान 2.0 अंतर्गत समग्र ई केव्यासी ,नक्शा तरमीम, पीएम किसान ई केवाईसी के लंबित कार्यों के निराकरण के लिए अलीराजपुर तहसील की सभी ग्राम पंचायतों मे 31 अगस्त तक आयोजित किये जाने वाले विशेष शिविर के संबंध में तहसील अलीराजपुर एवं कट्ठीवाड़ा के समस्त पटवारी की बैठक अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे की अध्यक्षता में आयोजित हुई।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पांडे ने बताया कि कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार समस्त पंचायतों के प्रकरणों की ग्रामवार समीक्षा की गई इस दौरान कार्य में लापरवाही करने के कारण अलीराजपुर के 8 पटवारी एवं कट्ठीवाड़ा के 6 पटवारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। Post navigation अर्जुन को कलेक्टर ने 6 माह के लिए जिला बदर किया थैलेसीमिया व सिकल सेल पर हुई कार्यशाला, टीम रक्तदूत को सम्मानित किया गया