आलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा जिले मे आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में लंबे समय से चोरी, नकबजनी, लड़ाई झगड़ा मारपीट , बलात्कार के अपराध करने के आदि अपराधियों पर भी कार्रवाई जारी है। अपराधी के विरुद्ध कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है फिर भी आरोपी अपनी आदत में सुधार नहीं होने से अर्जुन पिता प्रताप जाति भील उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रोलीगांव उचवास फलिया हाल मुकाम छोटीपोल थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर जिला अलीराजपुर को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5 (क), (ख) के अन्तर्गत जिला अलीराजपुर से 06 माह की कालावधि जिला अलीराजपुर एवं उसकी राजस्व सीमा से लगे झाबुआ ,धार , बड़वानी से जिला बदर किया गया । Post navigation गांव में नहीं किया गया दवाई का छिड़काव, बढ़ रहे मच्छर आलीराजपुर के 8 पटवारी एवं कट्ठीवाड़ा के 6 पटवारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया