आलीराजपुर Live डेस्क आलीराजपुर के पूर्व विधायक एवं बीजेपी कद्दावर नेता नागरसिंह चौहान आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करकर बताई है। उन्होंने बताया बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी, उन्हें सर्दी-जुकाम हो रहा था तो उन्होंने अपनी कोरोना जांच करवाने का फैसला लिया। इसके बाद आलीराजपुर लेब में उन्होंने सेंपल दिए। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपील की है कि जो भी उनके सम्पर्क में आये है वे खुद को होम क्वारींटिन कर ले और खुद भी कोरोना की जांच जरूर कराए। जब तक कोरोना जांच रिपोर्ट नही आ जाती वे किसी के संपर्क में न आये। उन्होंने आम जनता से यह भी वादा किया कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर आमजन के बीच लौटेंगे। Post navigation निजी भूमि पर वि़द्युत मण्डल ने लगाई डीपी, आवेदन देने के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई भूमि मालिक मकान निर्माण के लिये हो रहा परेशान, सादगी के साथ धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस फलिये, ग्राम, कस्बे एवं पंचायत स्तर पर हुये विभिन्न कार्यक्रम