रितेश गुप्ता, थांदला सावन मास की अंतिम कावड़ यात्रा बुधवार को नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। नगर के सामाजिक संगठन आर्मिस ग्रुप द्वारा तृतीय वर्ष कावड यात्रा का आयोजन किया गया जो स्थानीय बावडी मंदिर से जलभर कर दुधेश्वर महादेव मंदिर अंतरवेलिया पहुंची। बावडी मंदिर के मंहत गोपालदास ने कावड़ यात्रियों को रवाना किया। बरसते पानी के बीच भी कावड यात्रियों का जज्बा देखने लायक था। भारी वर्षा के चलते यात्रा को फुटतलाव मंदिर में विश्राम दिया गया जहां पर कावड़ यात्रियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। कावडय़ात्रा का स्थानीय आजाद चौक में पार्षद दल द्वारा स्वागत किया गया वही थांदला रोड, अगराल व फुटतलाव मे भी कावडय़ात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कावडयात्रा का नेतृत्व आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष जसवंतसिंह भाबर कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लाक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जनपद सदस्य चेनसिंह डामोर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश डामर, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, पूर्व पार्षद किशोर खडिया, अशोक मोरिया, यात्रा संयोजक अक्षय भट्ट आदि उपस्थित थे। Post navigation दिनभर झमाझम बारिश के बाद त्योहारिया हाट बाजार में दिखा रौनक, ग्रामीणों ने जमकर की खरीदी युवक कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ में बोले कुणाल चौधरी देश को बचाना है तो दोहरे चरित्रवाली भाजपा सरकार को बदलकर कांग्रेस को लाना होगा