झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती 29 अप्रैल को पेटलावद में भी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में मनाई जाएगी। समाज के अध्यक्ष सुशील भट्ट, सचिव यश रामावत व कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे स्थानीय निलकंठेश्वर महादेव मंदिर से विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जगह-जगह मंच लगाकर चल समारोह का सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। चल समारोह प्रमुख मार्गो से होता हुआ वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचेगा। जहां महाआरती और प्रसादी का वितरण किया जाएगा। Post navigation ‘बदलती है सोच बदलते है सितारे न दिशा, बदलो न दशा बदलो केवल अपनी सोच को बदल लो’ : धीरज मुनिजी नियम विरुद्ध सरपंच का चार्ज उपसरपंच को सौंपने पर सरपंच-सचिवों ने सीईओ के खिलाफ सौंपा ज्ञापन