झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला:-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को हिन्दू साम्राज्य दिवस उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर प्रचार प्रमुख प्रतीक प्रजापति ने बताया कि हिंदू साम्राज्य दिवस में आरएएस के कार्यकर्ता मौजूद थे। सर्वप्रथम तहसील बौद्धिक प्रमुख नितिन डामोर द्वारा अपना व्यक्तव्य दिया गया तत्पश्चात नगर में विशाल वाहन जुलूस निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बावडी हनुमान पर मंदिर संपन्न हुआ। इस अवसर पर भूषण भट्ट, नगर कार्यवाह उमंग अग्रवाल, नगर सह कार्यवाह, भरत वर्मा बौद्धिक प्रमुख एवं समस्त स्वयंसेवक उपस्थित थे । Post navigation पटवारी की लापरवाही के चलते नहीं मिला कैंसर पीडि़त को सरकारी इलाज, हुई मौत भारत स्वाभिमान कार्यक्रम हुआ जुटे नागरिक