राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 20 दिवसीय विशेष ग्रीष्मकालीन शिक्षा वर्ग शिविर के 10वंे दिन नगर में पद संचलन निकाला। संध्याकाल में निकले पद संचलन का शुभारंभ शिविर स्थल से हुआ जो इमली गणेश मंदिर, अस्पताल चोराहा, आजाद चोक ,गांधी चोक, कुम्हार वाडा चोराहा, दिपमालीका, पिपली तिराहा होते हुए अष्ट हनुमान मंदिर बावडी पहुंचा जहां संचलन का समापन हुआ। स्वंय सेवकों का नगर के नागरिकों द्वारा पद संचलन के मार्ग पर जगह जगह स्वागत द्वार एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। Post navigation अब भूमि के डिजिटल नक्शे तैयार होंगे सिद्धि विनायक का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया