झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वर मसा की पावन निश्रा में ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव 19 फरवरी को थराद में होने जा रहा है। पूज्य गुरुदेवश्री की पावन प्रेरणा से परिषद परिवार इन दीक्षार्थी भाई बहनों के संयम पथ आत्मोद्धार सामूहिक दीक्षा महोत्सव अनुमोदनार्थ आयोजित त्रिस्तुतिक श्री संघ में सर्वप्रथम बार आत्मोद्धार आयम्बिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आत्मोद्धार सामूहिक दीक्षा का आयोजन सफल एवं निर्विघ्न होने से शुभ भावों के साथ 1 जनवरी से 19 फरवरी तक शहर नगर में श्रीसंघ अयाम्बिल की आराधना चल रही है जिसमे इसी कड़ी में थांदला परिषद् द्वारा सोमवार को थांदला में अयम्बिल रखे गए, जिसमे 40 से अधिक आयम्बिल हुए। संघ के वरिष्ठ यतीश छिपानी, उमेश पीचा, विनय छिपानीस संदीप लोढ़ा, परिषद अध्यक्ष चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष नमन चत्तर, सचिव वैभव छिपानी, संजय फुल्फग्गर, उज्जवल लुक्कड़ एवं सभी सदस्य उपस्थित थे जिसमे महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। Post navigation गायत्री शक्तिपीठ ने छात्रों को बताया गायत्री मंत्र व चालीसा का महत्व भागवत कथा में पधारेंगे पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय संत ज्ञाननंदगिरी महाराज