आलीराजपुर। आज आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें अलीराजपुर जिले में चल रहे अवैध तरीके से बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक को बंद करने के की मांग की गई। ज्ञापन में कहा कि प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक बंद करवाने के आदेश दिए गए थे जिसके बाद कुछ दिनों तक प्रशासन ने कार्यवाही की लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से अवैध क्लीनिक फिर से संचालित होने लगे हैं। ज्ञापन में ऐसे क्लीनिक बंद कराकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देते समय दिलीप सिंह भूरिया लोकसभा संयुक्त सचिव , राजेश जमरा जिला अध्यक्ष ,नवल रावत जिला उपाध्यक्ष ,रंगरज डावर,संजय भूरिया ,रवि,अमर सिंह चौहान ,पर सिंह संजय चौहान ,गौतम , और समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों उपस्थित थे। Post navigation मुख्य समारोह में समिति कानाकाकड़ की टीम को पुरस्कृत किया गया कैबिनेट मंत्री चौहान ने ग्राम मथवाड़ एवं छकतला में निशुल्क साइकिल वितरण की