डॉ. सरफराज खान, उमरकोट पेटलावद विधानसभा के आम आदमी के प्रत्याशी रालुसिंह मेड़ा ने शनिवार को झकनावदा हाट बाजार में अपने साथ बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ नगर में पैदल रैली निकालकर जनसम्पर्क किया। वे जनता के बीच पहुंचे व उनकी समस्याओं को हल करने के लिए अपने पक्ष में वोट मांगकर विजय दिलाने की अपील करते नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ से अवगत करवाया। साथ ही समस्त कार्यकर्ता जनसम्पर्क के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाडू वाली टोपी में नजर आये। साथ ही रालू मेड़ा ने अपने चुनाव चिन्ह झाडु पर के बटन दबाकर जिताने की अपील की। इस अवसर पर झाबुआ-रतलाम लोकसभा क्षैत्र के प्रभारी प्रेमसिंह चौधरी एवं पार्टी कार्यकर्ता प्रकाश टीपोलिया समेत सैकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation हाट बाजार में वीरसिंह भूरिया ने निकाली रैली, मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील चुनावी महायज्ञ में डाली आहुतियां, ग्रामीण क्षेत्र में बंपर वोटिंग तो नगरीय क्षेत्र में उत्साह की कमी