मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ क्षेत्र में मौसम का प्रतिदिन बदलाव देखा जा रहा है कभी तेज धूप गर्मी तो कभी बादलों की लुकाछिपी नजर आ रही है इसी बदलते मौसम के बीच आज अचानक कुछ समय के लिए बारिश हुई । आगामी समय वर्षा ऋतु का आ रहा है लेकिन क्षेत्र में विगत दिनों से मौसम बदलता रह रहा है विगत दिनों आंधी तूफान के साथ बारिश हुई आंधी तूफान के कारण क्षेत्र में भारी नुक्सान उठाना पड़ा था,आज भी तपती दुपहरी में अचानक मौसम ने करवट बदली और कुछ मिनट ही सही मगर झमाझम बारिश ने अफरातफरी का माहौल बना दिया पानी इतना गिरा कि सड़क पर बह निकला ,जिस कारण क़स्बे में कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश थमने के बाद उमस ने हलाकान कर दिया, जानकारों के मुताबिक क्षेत्र में बहुत शीघ्र मानसून की बारिश होने की संभावना बनती है। Post navigation पवन पुत्र, भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गाय की अज्ञात कारणों से मौत, समाज सेवी ने अंतिम संस्कार कराया