मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ

अलीराजपुर जिले में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है ।इसी कड़ी में आम्बुआ क्षेत्र के ग्राम अडवाड़ा में विगत दिनों दो महिलाओं की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके संपर्क में आए कई लोगों के सैंपल लिए गए जिससे जिसमें से अधिकांश की रिपोर्ट नेगेटिव आई तथा कुछ कि शेष है।मगर जो रिपोर्ट आई है उससे आम्बुआ में हड़कंप मचा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आम्बुआ में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि उसी परिवार के अधिकांश नेगेटिव पाए गए अभी यहां कुछ रिपोर्ट आना शेष है ।अडवाड़ा कोटवाल पलिया(पटेल फलिया) जहां पर दो महिला है जो कि आम्बुआ में सब्जी बेचने आती थी ।पॉजिटिव पाई गई जाने के बाद अब वहां पर 4, दो पुरुष और दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के समाचार है आम्बुआ में कोरोना का यह पहला मामला है ।स्मरण रहे कि र यहां पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं होने से यह परेशानी बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *