रितेश गुप्ता, थांदला

अब से कुछ देर पूर्व ग्राम शिवगढ़ में हुई आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दो व्यक्तियों के साथ एक 3 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों में उदयसिंह पिता बालू भूरिया निवासी शिवगढ़, कुसुम पिता जानसिंह कलारा व विपेश पिता अमरसिंह कलारा आयु 24 वर्ष निवासी आमली दौलतपुरा घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. रवि शर्मा एवं पायलट राम कुमार धाकड़, तीनों घायलों को चिकित्सालय लाया गया जहां पर एक की कॉलर बोन व एक का पांव फ्रैक्चर हो गया है। घायलों का चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के पश्चात जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *