आलीराजपुर। कलेक्टर अलीराजपुर नीतू माथुर एवं जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत बोरी की एक किराना दुकान से अवैध मदिरा जब्त की गई। दुकान की तलाशी लेने पर 552 बल्क लीटर बीयर एवं 90 बल्क लीटर व्हिस्की मदिरा जब्त की गई । इस प्रकार कुल 642 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। मौके से आरोपी मोहित पिता प्रकाश राठौर को गिरफ्तार किया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी एस रावत के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 1लाख 60 हज़ार है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह वास्कले विभागीय कमर्चारियों का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation ग्राम विनत, कनेरा एवं बोराना में नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौहान ने किया वन विभाग के आदेश के खिलाफ आदिवासी विकास परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी