जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के तारतम्य में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देशानुसार नागेश्वर सोनकेशरी सहायक आयुक्त आबकारी के नेतृत्व में शनिवार को वृत अलीराजपुर में अवैैध शराब की तलाश में उमराली रोड से आरोपी राजू पिता डुमसिंह निवासी अलीराजपुर से 17 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त किए। इसी तरह आरोपी झिनु पिता खुमसिंह निवासी आम्बा से 13 केन बियर जब्त की गई। इस कार्रवाई में वृत प्रभारी दिनेश सिंह चौहान तथा आरक्षक कालूसिंह बघेल, अजय चंद्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *