सलमान शैख़@पेटलावद थांदला-बदनावर स्टेट हाइवे पर अवैध शराब का परिवहन तेजी से हो रहा है और आबकारी विभाग है कि छूट-मुट कार्यवाही कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में लगा हुआ है। बीती रात भी ग्राम करडावद में मारुति ओमनी वेन (एमपी 09 बी़डी 8510) में अवैध शराब से भरी थी, जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। शराब की कीमत लाखो रूप बताई जा रही है। हालांकि हर बार की तरह कार्यवाई में वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहा। यह शराब किसकी है और कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। टीआई नरेंद्र वाजपेयी ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। हमने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शराब की कीमत 1 लाख 32 हजार आंकी गई है। ) Post navigation किसान ने पीएम को खत लिखकर की अपील ; किसान सम्मान योजना की राशि एक साल हमे मत दो ; सेना को देकर पाकिस्तान को सुधारो झाबुआ जिले की राजनीतिक हलचल