बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ आम आदमी पार्टी द्वारा झाबुआ में आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी का 11वां स्थापना दिवस 26 नवम्बर 2022 को मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर व भगतसिंह की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित व माला पहनाकर की। आज ही के दिन संविधान दिवस भी मनाया गया तथा आज ही के दिन मुंबई ताज होटल में हुए बम हमले हुवे शहीदों को 2 मिनट मौन धारण कर नमन कर “ब्लैक डे” भी मनाया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रालु मेडा, यूथविंग जिलाध्यक्ष राजेश गणावा, उपाध्यक्ष कमलेश सिंगाड, जिला सचिव पंकज डोडियार पेटलावद के जिला पदाधिकारी गजेन्द्रसिंह वसुनिया , झाबुआ के पार्षद उम्मीदवार रहे परवीन शेख ,नरवे सिंग वसुनिया, दीपक भूरिया, नरसिंग मुणिया, अरविंद सिंगाड, मेहुल बारिया, प्रवीण खड़िया, मकना गणावा, मेहुल बारिया, आदि जिले के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे । Post navigation बड़ी ख़बर: पेटलावद के 12 गांवों के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, यह है बड़ी वजह… बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हुए बच्चे ने गुजरात के वड़ोदरा में तोड़ा दम, परिवार सदमें में