आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर

लेन देन को लेकर हुए आपसी विवाद में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर के ग्राम बड़ी फाटा में हुई। 

थाना प्रभारी ने बताया इंदरसिंह पिता पिरु भील उम्र 50 वर्ष अपने साथी खेलसिंह के साथ आरोपी राजू पिता जोगड़िया कटारा जाती भील उम्र 30 वर्ष निवासी बेहड़वा के यहां बकरे के पैसे लेने गए थे। तभी विवाद हुआ और आरोपी राजू ने इंदरसिंह को गर्दन पर फालिया मार दिया। इसके बाद राजू फरार हो गया। घायल का शासकीय हॉस्पिटल आज़ाद नगर में उपचार किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने धारा 307 में अपराध पंजीबद्ध कर करवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *