झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश की नव नियुक्त राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अहमदाबाद से भोपाल जाते वक्त पेटलावद पहुंची जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। श्रद्धाजंलि चौक पर नगर परिषद ए महिला मोर्चा ए युवा मोर्चा की टीम सुबह से उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। दोपहर में करीब 1.30 बजे आनंदी बेन का काफिला यहां पहुंचा। बस में सवार पूर्व मुख्यमंत्री पटेल ने बस के गेट पर आकर कार्यकताओं का अभिवादन स्वीकार किया। नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, उपाध्यक्ष माया राजू सतोगिया, पूर्व अध्यक्ष विनोद भंडारी, मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया, सोनू विश्वकर्मा, हेमंत भट्ट, राहुल शुक्ला, सुनीता पाटीदार, सोनिया ओसारी, भुरू पटेल, राजू निंनामा, करण व्यास, अनिल मुलेवा, कुंदन विश्वकर्मा, गौरव मोन्नत आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर एसडीएम हर्षल पंचोली, एसडीओपी अवास्या दल बल के साथ मौजूद रहे। Post navigation दाहोद के गौरक्षको ने मध्यप्रदेश से गुजरात लाये जा रहे 14 गौवंश के साथ 3 आरोपियो को धरदबोचा, एक गाय की मौत स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में एक कदम स्वच्छता की ओर में रोटरी क्लब ने व्यावसायिक क्षेत्रों में किया डस्टबिन वितरण