झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत झकनावदा ने लगातार अपने विकास कार्य को आगे बढ़ाते हुए आज आदिवासी बस्ती मे सीसी रोड प्रांरभ किया। सचिव भीमसिह कटारा ने बताया की वार्ड वासियों ने ग्राम सभा मे आवेदन देकर सीसी रोड बनाने की मांग की थी जिसे पंचपरमेश्वर निधि से सीसी रोड बनने से वार्ड मे गंदगी नहीं होगी और वार्डवासियों की समस्या का समाधान होगा। सीसी प्रांरभ होने से गोपीलाल भेरूलाल, भरत राठौड़, मोहन शोभाराम मुणिया, पप्पु भाभर सहित समस्त वार्ड वासियों ने रोड प्रांरभ होने पर हर्ष व्याप्त किया है। Post navigation शताब्दी बस ने बाइक सवार को रौंदा, रोड पर टुकड़ों में बिखरा गया युवक का शरीर प्रेम प्रसंग के चलते गई थी युवक की जान, जांच के बाद पुलिस ने किया खुलासा