आलीराजपुर। मध्यप्रदेश में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि मध्यप्रदेश एक आदिवासी बहुल राज्य है और आदिवासी समाज अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिसंबर 1994 में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी, जिसका उद्देश्य आदिवासियों की संस्कृति, रीति-रिवाजों और संवैधानिक अधिकारों को संरक्षित करना है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान सरकार ने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया है, जिसके कारण आदिवासी समाज में रोष है। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि वे मध्यप्रदेश शासन को निर्देशित कर 9 अगस्त 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करें, ताकि आदिवासी समुदाय की भावनाओं का सम्मान हो सके। पत्र में मुख्यमंत्री को राज्य का संवैधानिक संरक्षक बताते हुए इस महत्वपूर्ण मांग पर विचार करने का अनुरोध किया गया है। Post navigation बच्चों की तस्करी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया विधानसभा सत्र के दौरान जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से की भेंट