योगेंद्र राठौर, सोंडवा अयोध्या में हो रहे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के तहत सोंडवा तहसील मुख्यालय पर वैसे तो प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं लेकिन रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर नगर में भ्रमण कर वापस लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंची। शोभा यात्रा में महिला पुरुष बच्चे सभी भगवान राम की भक्ति में लीन दिखे । शिव ठाकुर भानु ठाकुर अनिल पराण रितेश राठौर दशरथ पचाया जुवान पचाया प्रकाश चौहान लक्ष्मण पराड विशाल सोलंकी आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। Post navigation जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने किया धरना-प्रदर्शन…पढ़िए क्या थी मांगे