रितेश गुप्ता, थांदला पुलवामा मे शहीद हुए जवानो को नगर प्रमुख चौराहे आजाद चोक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग नगरवासीयो ने की| स्थानिय आजाद चोक पर नगर के जनप्रतिनिधी़यो, पत्रकारो, विभिन्न समाजो के प्रतिनिधियों, व सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारीयो व सदस्यों ने सामुहीक रुप से एकत्रित होकर आजाद की प्रतिमा के आगे मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की | अवसर पर वक्ताओ ने पाकिस्तान व आतंकवादीयो की इस कायराना हरकत की भरकस निंदा की व शहीदो को शब्द रुपी भावभिनी श्रद्धांजलि दी व सरकार से मांग कि इन आतंकवादीयो को जड़ से सफाया करने हेतु सेना को खुली छुट देने की मांग की व शहीदो के परिजनो को उनके विर सपुतो को देश को सोपने हेतु धन्यवाद ग्यापित किया| सभा के अंत मे मोन रखकर शहीदो की आत्म शांती हेतु कामना की गई व राष्ट्रगान के साथ का समापन किया गया| Post navigation अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों के गोडाउन व दुकान में निरीक्षण पर मिली भिन्नता, मंडी अधिकारियों ने कार्रवाई कर व्यापारियों पर लगाई पैनल्टी भाजपाइयों ने आतंकी पाकिस्तान व मसूद का पुतला फूंक, सेना पर कायराना हमले की घोर निंदा की