अर्पित चोपड़ा, खवासा

आजाद कृष्ण परिवार के तत्वाधान में धर्म यात्रा धूमधाम जोर-शोर से निकाली गई जो झाबुआ से शुरू होने के बाद मेघनगर,थांदला होते हुए खवासा में शाम को प्रवेश किया जहाँ पर मुख्य चौराहे पर यात्रा का भव्य स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया,जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत,प्रदेश अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजू डामर,वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा,शैतान मल लोहार,टीकमदास वैरागी,कमल दरबोडिया द्वारा स्वागत किया गया,यात्रा में महंत बालक दास महाराज और राजेश अहीर ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी वनांचल क्षेत्र में जगद्गुरु कृष्ण की महिमा से आमजन को जोड़ने के लिए यह अभिनव पहल हम पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं,यात्रा खवासा होते हुए भादवा माता, सांवरियाजी ,चारभुजा जी महावीरजी, श्रीनाथजी ,रामदेवरा पोकरण जैसलमेर, तनोटमाता,भारत-पाकिस्तान की सीमा व उदयपुर हल्दीघाटी, माउंट आबू, अंबाजी होते हुए वापस पुनः झाबुआ आयेगी।यात्रा में महिलाओं और पुरूष आदि चल रहे थे,यात्रा के स्वागत के बाद यात्रा बस स्टैंड,लोहार रोड,जैन मंदिर,मुरली मोहल्ला होते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए मंडी परिषर पर पहुँची जहा पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया,बाद में यात्रा को बामनिया की और विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *