आरिफ हुसैन, अलीराजपुर कल अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 113वीं जयंती है, इस अवसर पर उनकी जन्मस्थली अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर (पूर्व भाभरा) में कांग्रेस ओर भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि समारोह किए जाएंगे। इसके अलावा मप्र शासन के स्वराज संस्थान की ओर से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री एवं अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह (हनी) बघेल भी शिरकत करेंगे। उनके साथ क्षे त्रीय विधायक कलावती भूरिया व पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया भी होंगे । भाजपा की ओर से भी आजाद को श्रद्धांजलि पूर्व विधायक माधौसिंह डावर के नेतृत्व में की जाएगी। प्रभारी मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल भोपाल से चलकर सुबह 11 बजे चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचेंगे तथा स्वराज संस्थान की रैली में शामिल होंगे। रैली आजाद कुटिया पहुंचेगी उसके पश्चात आजाद स्मृति मंदिर में आजाद दर्शन करेंगे, इसके पश्चात टॉउन हॉल में आजाद स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे सेजावाड़ा जाएंगे तथा एकलव्य परिसर में साइकिल वितरण करेंगे। यहां से वे सीधे अलीराजपुर पहुंचेंगे और पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation पारा के समीप एक गांव में फिर हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल, मामला प्रेम प्रसंग का पहले वॉट्सएप पर डाला अपनी लोकेशन का स्टेट्स फिर कर लिया सुसाइड, यहां मिला युवक का शव