भगोर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को ग्राम भगोर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया।  कलेक्टर के आदेश अनुसार और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद झाबुआ के  ब्लॉक समन्वयक तोलिया डामोर  के नेतृत्व में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भगोर एवं संस्कृति युवा मंडल समिति की ओर से ग्राम में हर घर तिरंगा अभियान हेतु  अशासकीय संस्था के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा हाथों में प्रतीक स्वरूप तिरंगा झंडा लेकर  रैली निकाली गई। 

रैली में बच्चे दिनांक 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने हेतु नारों द्वारा प्रेरित कर रहे थे। जिसमें  “हम सब ने यह ठाना है , हर घर तिरंगा लगाना है, “घर-घर में तिरंगा लगाएंगे, देशप्रेम जगाएंगे और “हर घर तिरंगा का यह अभियान,  याद करेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से लोगों को देशभक्ति  की अलख जगा कर हमे  झंडा लगाना है और उनमें राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा जगा रहे थे। लगभग 2 घंटे चली इस रैली में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया। रैली में शाला के राजेश बैरागी, बहादुर मावी , पारस मोठिया , अन सिंह मेड़ा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *