शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा ) में 12 मार्च 2021 दांडी यात्रा की 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम” का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया जिस का लाइव प्रसारण महाविद्यालय में किया गया | साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की 75 वीं वर्षगांठ विषय’ पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा व्याख्यान दिया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य एस.एस.डोडवे ने की तथा मुख्य वक्ता प्रो. मानसिंह डोडवा एवं प्रो.विजय कुमार अलावे ने दांडी मार्च एवं स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर व्याख्यान दिया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही एवं सहयोग रहा | कार्यक्रम का संचालन डाॅ.रेशम बघेल ने किया तथा प्रो.कमलेश गणावा ने आभार व्यक्त किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *