अलीराजपुर लाइव के लिए रिजवान खान की रिपोर्ट- सोण्डवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दरकली के खोदरा फलिया का रहने वाला बहादुर पिता रेलसिंह भीलाला उम्र 25 साल पानी भरने के लिये कुएं पर गया था। इस दौरान अज्ञात कारणों से उसके घर में आग लग गई। आग लगने के कारण फरियादी का एक वर्षीय पुत्र कमलेश आग में झुलस गया, वहींघर का सामान भी जल गया। रुपयों के लेन-देन पर हत्या अलीराजपुर-उदयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पानगोला में आरोपी बुधलिया पिता गुमान भील निवासी ग्राम बन्द घुसबयड़ा ने रामसिंह पिता साहदर निवासी सिद्धगांव को मजदूरी के रुपए देने की बात को लेकर रामसिंह के सिर पर गैती से वार किया जिससे वह गंभीर घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुएं में गिरने से मृत्यु अलीराजपुर। नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अजन्दा में धुंधा किशन उम्र 70 वर्ष की कुएं में गिरने से गंभीर चोंटे आई जिसकी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सांप के काटने से पर मौत अलीराजपुर। नानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पलासदा के सजन पिता छगन चिकलीगर को सांप के काटने से जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। Post navigation आरएसएस पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर एफआईआर नीमरस वितरण कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न