रायपुरिया लवेश स्वर्णकार आगामी त्योहार के मद्देनजर थाना प्रांगण में टी आई अनिल बामनिया ने पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक ली जिसमे उन्होंने क्षेत्र में त्योहार पर होने वाले आयोजन के सम्बंध में पुलिस सहयोग के लिए सुझाव लिए तथा उनको नोट किया । बैठक में टी आई बामनिया ने बताया कि आगामी गणेश चतुर्थी तेजा दशमी गणेश विसर्जन तथा चेल्लुम पर किसी भी आयोजन में भीड़ को एकत्रित नही करना है जिले में धारा 144 लगा है उसका पालन करना है। गणेश पंडाल के लिए शासन द्वारा निर्धारित किए गए आकार में ही पंडाल लगाना है। बैठक में पत्रकार लवेश स्वर्णकार अजय पाटीदार राजेश राठौड़ राहुल गोस्वामी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया उपसरपंच महेंद्र लाला लक्ष्मीनारायण पाटीदार मनीष भंडारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे । Post navigation अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज की नवीन कार्यकारिणी का गठन नवीन कॉलेज प्रांगण में, भूतपूर्व छात्रों ने किया पौधारोपण