सलमान शैख़, पेटलावद https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2019/01/VID-20190121-WA0038.mp4 पेटलावद क्षेत्र की प्यास बुझाने वाले चोर बोराली तालाब में माही नहर से आखिरकार पानी छोड़ दिया गया। यह खबर जैसे ही नगर वासियों में फैली वैसे ही हर जगह खुशी की लहर दौड़ पड़ी यह खुशी इसलिए भी है की इस वर्ष बारिश नही के बराबर हुई थी और चोर बोराली तालाब में पानी का जलस्तर लगातार कम हो रहा था इससे आने वाले दिनों में पेटलावद को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता था लेकिन अब तालाब पूर्णतः भर चुका है नगर वासियों को पानी की समस्या से नहीं सुनना पड़ेगा। हालांकि अभी चोर बोराली तालाब से पानी 600 फिट की दूरी पर है, लेकिन कुछ ही घण्टो में यह दूरी खत्म हो जाएगी और तालाब में पानी ही पानी दिखने लगेगा। ) Post navigation लोहे की चद्दरें लगाकर स्थाई हुई बर्तन की दुकानों का अधिकारी निरीक्षण करे यंग स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट चापानेर क्रिकेट टीम ने जीता