अर्पित चोपड़ा@खवासा शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक घायल हो गए । पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कालू पिता बालू भूरिया 28 वर्ष एवं वालू पिता नानूराम भूरिया दोनों निवासी नई आबादी, भामल दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों घायल हो गए । दोनों घायलों को परिवारजन इलाज हेतु थांदला ले गए । खवासा चौकी क्षेत्र के एक अन्य ग्राम बड़ी संगत में मेघा पति हरिसिंह कटारा के घर के पीछे बंधे दो बैल की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। ) Post navigation मौसम की बेरूखी: रहम करो इंद्रदेव… अब तो राहत का अमृत बरसाओ…कल पूरा नगर मनाएगा इन्द्रदेवता को.. गोवंशीय पशु की आकाशीय बिजली गिरने से मौत