सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट
सरदारपुर विकासखंड के मजरा लालाखाली बरमंडल में आकाशीय बिजली गिरने से नेमा पिता लच्छा भील उम्र 50 वर्ष की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि नेमा अपने खेत से लालाखाली अपने गाँव वापस जा रहा था तभी करीबन 4 बजे के आसपास नवाड़ वाले खेत के पास आकाशीय बिजली गिरने से नेमा अचानक नीचे गिर गया, नेमा के पीछे दो बालक ने देखा और नेमा के आगे चल रहे ग्राम पंचायत बरमंडल के सरपंच को आवाज लगाई और सरपंच एवं ग्रामीणों की मदद से अपने निजी वाहन से घायल नेमा को सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां पर डॉक्टर एम एल जैन के द्वारा नेमा को मृत घोषित कर पीएम किया गया। वही दूसरी बिजली की घटना ग्राम पंचायत संदला के ग्राम सारोठि में एक ही परिवार की 2 महिलाओं पर बिजली गिरने से दोनों महिलाओं को गंभीर घायल होने पर 100 डायल की मदद से सरदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहाँ पर दोनों महिलाओं का इलाज तत्काल शुरू किया गया। वही दोनों घायल महिलाओं के परिवार के सदस्य के द्वारा बताया गया कि मंजू पति शांति लाल भील उम्र 30 वर्ष एवं सीता पति सुभाष भील उम्र 28 वर्ष दोनों अपने निजी निवास पर घरेलू कार्य कर रही थी तभी बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से दोनों महिलाए गंभीर रूप से घायल महिलाओं का इलाज जारी है। साथ ही परिवार के सदस्य ने बताया कि मंजू एवं सीता रिश्ते में ताकि एवं भतीजा बहू लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *