आईमाता के 601वें प्राकटय महोत्सव पर सिर्वी समाज ने निकाली शोभायात्रा

नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंची शोभायात्रा।

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
आई माता के 601वे प्राकट्य महोत्सव पर नगर में क्षत्रिय सिर्वी समाज के द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो की आईमाता मंदिर से प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुन: मंदिर पर पहुंची जहां महाआरती का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का नगर में मुख्य चौराहों पर विभिन्न समाजिक संगठनों, व्यक्तियों और संस्थाओं के द्वारा स्वागत किया गया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण एक बग्घी में आईमाता की प्रतिमा रख कर निकाली गई। वही डीजे व ढोल मादल की धुन पर धिरकते युवा साथ ही युवाओं ने डांडिया भी खेला वहीं महिलाओं ने भी गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य करने वाले घोडी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। जो की एक खाट पर चढ़कर नृत्य कर रही थी। स्वागत में मुकेश मित्र मंडल, गोतम ग्रुप, तहसील पत्रकार संघ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी में वाल सिंह मेडा सहित पदाधिकारीयों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके साथ ही समाज का भंडारे का आयोजन भी रखा गया है।