झाबुआ लाइव के लिए हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
स्कूल में बच्चों की उपस्थित कम देख कर व एक शिक्षक को गायब देख कर गृह निर्माण मंडल आयुक्त नितेश व्यास ने नाराजगी जाहिर की। वे स्कूल चलो अभियान में प्रेक्षक के रूप में बुधवार को ग्राम कसारबर्डी में स्कूलों का निरीक्षण करने आए थे। व्यास ने हेड स्टार्ट केंद्र भी बंद पाया तो उस पर भी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि आखिर बच्चों के लिए भेजे गए कम्प्यूटर धूल क्यों खा रहे है? इस और अधिकारियों का ध्यान नहीं है। इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकरलाल राठौड ने आयुक्त से मुलाकात कर पेटलावद कन्या शाला में पदस्थ प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद को हटाने के लिए आवेदन देते हुए बताया की प्राचार्य प्रसाद की कार्यप्रणाली से हर कोई नाराज है। पूर्व में इनका स्थानांतरण पेटलावद से धार कर दिया गया था। किन्तु ये उस आदेश पर स्टे ले आए थे। जिसमें उल्लेखित था कि अगले आदेश तक स्टे दिया जाता है। जिसके बाद प्रभारी मंत्री की अनुशंसा से दूसरा आदेश भी दे दिया गया किन्तु आज तक स्थानांतरण नहीं हुआ। इस सम्बंध में व्यास ने राठौड को आश्वासन दिया की मै झाबुआ जा रहा हूं इस मामले को दिखवाता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *