योगेन्द्र राठौड/अजय मोदी वालपुर आपने हमेशा सुना होगा जहां,चाह है वहाॅ राह है बस इसी का अनुसरण करते हुए । वैक्सीनेशन के प्रति लोगो को उत्साहित करने के लिए और अपनी पंचायत को कोरोना कि संभावित तीसरी लहर से बचाने के उद्देश्य से वालपुर सरपंच हजरीबाई खरत व उनके पुत्र भाजपा सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिह खरत ने एक पहल करते हुए वालपुर के लोगो के लिए 23 जुन से 26 जुन तक वेक्सीन लगवाने वाले वालपुर पंचायत के लोगो के लिए ईनाम देने की घोषणा की है। इसमे वेक्सीन लगवाने वालो के साथ ही वेक्सीन के लिए प्रोत्साहित करके 10 लोगो को वेक्सीन लगवाने वालो को भी ईनाम दिया जायेगा । कुलर ,छत पंखा, दिवार घडी ,मोबाइल फोन आदि ईनाम मे प्रोत्साहन स्वरूप दिये जायेगे। कोरोना महामारी कि संभावित तीसरी लहर से बचने का एक मात्र उपाय वेक्सीन ही है कृपया वेक्सीन लगवाये अपने आप को परिवार को समाज को गांव को जिले को राज्य को और देश को सुरक्षित करे । Post navigation सोंडवा विकासखंड मे इतने लोगो ने लगवाये टीके और यह वैक्सीनेशन सेन्टर रहा अव्वल जोबट उपचुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक : हर बूथ से 50% से अधिक वोटिंग करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए – हितानंद शर्मा