अलीराजपुर लाइव के लिऐ आंबुआ से ब्रजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के आंबुआ के समीप रविवार रात 10 बजे के करीब एक यात्री जीप पुलिया से नीचे जा गिरी । इस हादसे मे जीप मे सवार दो महिलाओ की मौत हो गयी ओर 11 लोग घायल हो गये । घायलों मे 6 बच्चे भी है । घायलों का अलीराजपुर जिला अस्पताल मे इलाज जारी है अलीराजपुर कलेक्टर शेखर वर्मा ने मृतकों को 15 -15 हजार रुपये ओर घायलों को साढे 7 -साढे -7 हजार रुपये सहायता की घोषणा की है मृतकों का नाम ” नजीमा ओर मुनीरा” है यह जीप बुरहानपुर से लिमडी ( गुजरात ) जा रही थी । Post navigation 19 से 26 नवंबर तक प्रवेश प्रतिबंधित श्रम कल्याण मण्डल का स्थापना दिवस मनाया गया