विपुल पंचाल, झाबुआ रविवार शाम को जो आंधी तूफान आया एवं कई पेड़ धराशायी हो गए थे। डीआरपी लाइन में निवास कर रहे प्रधान आरक्षक राजेन्द्र परमार की पुत्री हेमलता डामोर आयु 35 वर्ष गर्भवती थी एवं वह अपने दो बच्चों के साथ पिता के यहां आई हुई थी। जब अपने घर के बाड़े धराशायी हुए पेड़ को हटा रही थी, उस दौरान धराशायी हुए पेड़ में बिजली लाइट तार भी टूटकर गिर गया था एवं जैसे ही युवती हेमलता ने पेड़ की शाखाओं को हटा रही थी उसी दौरान खुला पड़ा बिजली का तार के सम्पर्क में आई है जिससे युवती को जोरदार करंट का झटका लगा और वह गिर गई। इसके बाद युवती बेहोश हो गई एवं युवती को इलाज के लिए परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. संदीप ठाकुर ने बताया कि हम पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। Post navigation निर्माणाधीन मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे से सरिए चोरी करने वाले एक और आरोपी को न्यायालय ने भेजा जिला जेल आकाश सिंह मेघनगर एसडीएम बनाए गए