झाबुआ। शासन के निर्देशानुसार टिटेनस एवं डिप्थीरिया जैसी बीमारियो से बचाव हेतु 5-6 साल के बच्चों को डीपीटी तथा 10-16 साल के बच्चो को टिटेनस के टीके लगाने का अभियान दो सप्ताह तक चलाया जाएगा। प्रथम सप्ताह में 25-30 जुलाई तक विद्यालयों में टीकाकरण सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा एवं द्वितीय सप्ताह में 1-6 अगस्त के बीच आंगनवाडी केन्द्रो पर सत्र लगाकर प्रथम सप्ताह में टीकाकरण से शेष रहे स्कूली बच्चो को बुलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जमरा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर, डीपीसी प्रजापति एवं सीएमएचओ डॉ.अरूण कुमार शर्मा, को निर्देशानुसार कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। Post navigation जय आदिवासी संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन मासपरायाण पर मंदिर में गूंजे भजन