परवलिया/थांदला। काकनवानी थाना अंतर्गत आने वाला गांव देवका में गत रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांववासियों व हिंदूवादी संगठनों ने काकनवानी थाने की हरीनगर चौकी में एक आवेदन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवका में बने अति प्राचीन हनुमानजी के मंदिर की प्रतिमा शुक्रवार की रात में असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज हिंदू युवा जनजाति संगठन ने शुक्रवार को हरीनगर चौकी में पहुंचकर मामले की जांच की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सर्व हिंदू समाज विशाल स्तर पर आंदोलन करेगा। नाराज ग्रामीणों ने एक ज्ञापन एसडीओपी रवींद्र राठी को मंदिर परिसर में भी सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय कार्यकर्ता हिन्दू युवा जनजाति संगठन के अनिल मचार , सरसु भटेरा,ग्राम पंचायत हरीनगर सरपंच कमलेश डामोर ,ग्राम पंचायत देवका के सरपंच रमेश भूरिया, सुनील गरवाल, राकेश जी, काना, राजू भाई, कमलेश जी, अंकित जी, गोलू जी, गोतम, नानू, रवि,समेत प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया न्यू हिमालया एजुकेशनल अकादमी में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन