P. S. Chandel, Alirajpur असाडा राजपूत समाज अलीराजपुर द्वारा स्थानीय सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर आज रविवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें लगभग 4 क्विंटल की सब्जी का प्रसाद बनाया गया। इस दौरान भजन कीर्तन के साथ भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद लेने नगर भर के लोग मन्दिर पर आये। असाडा राजपूत समाज के अध्यक्ष राजेश सिंह जे. वाघेला ने बताया कि आज अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर समाज की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समस्त समाजजन की सर्वानुमति से कार्यकारिणी में सचिव पद पर दीपक सिंह एन. गहलोत व सहसचिव के पद पर नरेश सिंह वाघेला को नियुक्त किया गया। समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। Post navigation संकट मोचन दरबार में आज विशाल अन्नकुट-भंडारा बेटी ने किया दूसरे गोत्र के लडके से प्रेम विवाह तो परिजनों ने कर दी “सांकेतिक आनर किलिंग”