जीवनलाल राठौड़, सारंगी पेटलावद क्षेत्र तो वैसे तो शांतिप्रिय इलाका है किन्तु पिछले कुछ दिनों से अपराधों का रिकार्ड लगातार बढ़ता जा रहा है क्षेत्र में जुआ, सट्टा, व शराब का अवैध काराबोर लगातार फल-फूल रहा है। किन्तु पेटलावद थाने पर पदस्थ नवागत टीआई नरेन्द्र वाजपेयी और एसडीओपी स्टेला लुसिया द्वारा इन अपराधों पर कोई अंकुश नही लगा पा रहे। क्या है मामला मंगलवार देर रात लगभग 11.20 बजे पर ग्राम करडावद के अंधे मोड़ पर अज्ञात लुटेरों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। टवेरा में 6 लोग सवार थे जो विजयपुर से बड़ोदरा जा रहे थे की करडावद के अंधे मोड़ पर जैसे ही गति अवरोधक पर गाड़ी धीरे की कि पहले से ही घात लगाए बैठे लुटेरों ने टवेरा गाड़ी को चारों ओर से घेर लियाए और सीधे ड्राइवर के गले पर चाकू रख दिया और उनसे पैसों के साथ साथ उनका पूरा सामान लूट लिया। अज्ञात लुटेरे 6 से 7 की संख्या में थे जिन्होंने सभी के गले पर चाकू रखकर लूट की घटना को अंजाम दियाए उनके पास एक्यूम किट सर्वे किट थे जो कि लुटेरे उनसे छीन कर ले गए थेए जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। लुटेरों ने काम की चीज नहीं होने पर पास ही एक कुएं में फेंक दिया और उनका सारा सामान भी बैग वगैरा भी फेंक दिए। 2 दिन में दूसरी बड़ी घटना कहीं ना कहीं पुलिस की चिंता बढ़ा रही है पुलिस को अपनी पेट्रोलिंग तेज करने की जरूरत है। शांति समिति की बैठक मात्रा औपचारिकता गत दिनो एसडीएम हर्षल पंचोली और एसडीओपी स्टेला लुसिया की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे नगर के नागरिकों द्वारा नगर की यातायात, अतिक्रमण व अवैध शराब सहित क्षेत्र मे हो रहे अपराधों पर अकुंश लगाने की मांग की थी और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जल्द ही कारगर कारवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन व आश्वासन मात्र खानापूर्ति ही निकला और शांति सीमित की बैठक हुए लगभग 15 दिन बीत गए किन्तु स्थिति जस की तस है और इन्ही दिनों में क्षेत्र मे दो बड़ी घटना हो गई। आम जनता से दूरी पुलिस व प्रशासन की पुलिस व प्रशासन को जनता से मिलकर और जनता के बीच मे रखकर काम करने का निर्देश जिले के अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री और गृहमंत्री भी लगातार देते है किन्तु पेटलावद क्षेत्र के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जनता व समाजसेवी तथा मीडिया से लगातार दूरिया बना रहे है जो कि क्षैत्र मे जन चर्चा का विषय है उल्लेखनीय है कि पूर्व अधिकारियों द्वारा लगातार जनता से सवंाद किया जाता था। इस पर एसडीओपी स्टेला लुसिया का कहना है कि मे आज बहार हुअ मामले की जांच पेटलावद थाना प्रभारी कर रहे है। जन समस्याओ का जल्दी निराकरण किया जावेगा। Post navigation पुलिस ने सट्टा लिखते आरोपी को लिया हिरासत में बाजार में टमाटर बिक रहा 20 रुपए किलो, किसानों 20 किलो टमाटर के दिए जा रहे 60 रुपए, लागत भी नहीं मिलने से किसान परेशान