अलीराजपुर- जिले में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए पाए गए वाहन के विरूद्ध पांच प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमे कलेक्टर वर्मा ने पांच प्रकरण मे खनिज का बाजार मूल्य का दस गुना कुल 55 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के खनिज का अवैैध परिवहन करते हुए वाहन चालक लोकेश, बडवन पटेल निवासी सेरा जिला पंचमहल गुजरात, फताह पिता अंदारा निवासी नरसाणा पंचमहल गुजरात, नानला पिता शंकर निवासी बडा उडण्वा एव राजू पिता जंगलिया निवासी उंमदा,पर पृथक-पृथक 11 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। Post navigation हज यात्रियों का जत्था लोटा , स्वागत चल समारोह मे प्रदेश के राजनेताओं ने की शिरकत