अलीराजपुर live डेस्क आदेश अलीराजपुर मे लंबे समय से बंद पडा रेलवे आरक्षण केंद्र अब फिर से शुरु हो जायेगा । कलेक्टर ने इस संबध मे आदेश जारी कर दिए है रेलवे से इस संबध मे सहमति मिलने के पश्चात यह आदेश जारी किये गये है गौरतलब है कि शहर मे लंबे समय से यह सुविधा बंद पडी हुई थी ओर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक दीक्षित ने इस संबंध मे लगातार ज्ञापन सांसद – विधायक एंव कलेक्टर को सौंपे थे । इन ज्ञापनो पर जनहित मे संसद कांतिलाल भूरिया , कलेक्टर शेखर वर्मा एंव विधायक नागरसिंह ने संज्ञान लिया ओर परिणाम सबके सामने है । कलेक्टर के आदेश मे आदिवासी विकास विभाग के लिपिक राजेश सोनी को रेल्वे आरक्षण हेतु अधिकृत किया गया है तथा सोनी को 7 दिवसीय ट्रेनिंग पर भेजा गया है । यह आरक्षण केंद्र नगरपालिका कैंपस से संचालित किया जायेगा । Post navigation अपने ही विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई- 5 हजार के साथ स्वास्थ्य विभाग का बाबू को रंगे हाथ पकड़ा